Advertisement

माले प्रखंड कमिटी की बैठक में आंदोलन चलाने का लिया गया निर्णय

सीओ को अंचल कार्यालय पर दाखिल-खारिज आदि का रेट चार्ट टांगवाना चाहिए-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अंचलाधिकारी (सीओ) को अंचल कार्यालय पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, एलपीसी आदि का रेट चार्ट टांगवा देना चाहिए। साथ ही कितना घूस में कौन काम कितना कार्य दिवस में होगा, इसकी भी सूची टंगवा देना चाहिए।

समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर अंचल कार्यालय में व्याप्त घूसखोरी से परेशान जन मानस की शिकायत के मद्देनजर शहर के फलमंडी में 19 दिसंबर को भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में एक भी काम बिना घूस का नहीं होता है। अगर पीड़ित व्यक्ति घूस नहीं देता है तो अपने काम के लिए उन्हें महीनों कार्यालय दौड़ाकर आवेदन रद्द कर दिया जाता है। ऐसे हजारों मामले कार्य दिवस समाप्ति के बाद भी अंचल कार्यालय में पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय पर दलाल-विचौलिया का कब्जा है। इसे बेकब्जा करने एवं चल रहे खुल्लम खुल्ला घूसखोरी पर रोक लगाने को भाकपा माले आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में मो. एजाज, शंकर महतो, संजीव कुमार राय, मो. शकील, मो. कयूम, मो. जाकीर हुसैन, मो. ज़ुबैर आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

भाकपा माले द्वारा अगले वर्ष 9 मार्च को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित महाजुटान में बड़ी भागीदारी दिलाने, 72 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने, भूमिहीनों को वासभूमि एवं आवास दिलाने आदि को लेकर अंचल कार्यालय पर आंदोलन चलाने, मजदूर का शव एवं मृत्यु की सूचना छुपाने वाला सरसौना सीमेंट फैक्ट्री के सेफ्टी मैनेजर आदित्य कुमार झा पर एफआईआर दर्ज करने, फैक्ट्री कांड में गिरफ्तार निर्दोष को रिहा करने, निर्दोष की गिरफ्तारी पर रोक लगाने, प्रदूषण रोकने की व्यवस्था करने आदि मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने, वर्ष 2024 का लेवी वसूली, नवीकरण, सदस्यता भर्ती, पार्टी पत्रिका लोकयुक्त का सदस्य बनाने समेत अन्य राजनीतिक, संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *