Advertisement

ईवीएम सेंटर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी की मौत

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में निरसा विधानसभा क्षेत्र के पॉलिटेक्निक स्थित ईवीएम सेंटर में 19 नवंबर को एक मतदान कर्मी की मौत हो गई। मृतक कर्मी की पहचान 56 वर्षीय कार्तिक घोष के रूप में की गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कार्तिक घोष मतदान सामग्री कागजात तैयार करने के लिए निरसा पॉलिटेक्निक स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वे बेहोश होकर वहीं गिर गये। तत्कालीन मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया और उन्हें 108 एंबुलेंस से धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, मतदान कर्मी कार्तिक घोष को पहले से ही दिल की बीमारी थी। उनके मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। वे चासनाला सेल में कार्यरत थे और चुनाव सामग्री तैयार करवा रहे थे। जब उन्हें छाती में तेज दर्द हुआ। चिकित्सा कर्मियों द्वारा उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृत्यु की सूचना उनके परिजनों को प्रशासन द्वारा दे दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *