Advertisement

आमोद प्रबोधी सेवा संस्थान द्वारा मनाया गया पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में लालगंज विधानसभा क्षेत्र के आमोद प्रबोधी सेवा संस्थान सराय द्वारा 13 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गयी।

जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याखान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में लालगंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल होकर स्व. सिंह के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर स्थानीय शीतल भकुरहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह ने स्वर्गीय राघुवंश सिंह को जिले का महान समाजवादी नेता बताया।

इस अवसर पर आमोद प्रबोधी जो रघुवंश बाबू के साथ रहा करते थे ने रघवंश बाबू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रघुवंश बाबू एक प्रखर समाजवादी नेता, वैशाली संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और सामाजिक उत्थान की सबसे बड़ी योजना मनरेगा के जनक थे। लालगंज से भाजपा विधायक संजय सिंह ने स्व. रघुवंश बाबू को देश का एक सामाजिक चिंतक बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *