Advertisement

आइसा नेता पर कॉलेज परिसर में जानलेवा हमला

आइसा नेता विशाल के हमलावरों को गिरफ्तार करे पुलिस-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में बीआरबी कॉलेज परिसर में बोनाफाइड फॉर्म भरने आये आइसा नेता पर जानलेवा हमला किया गया। हमला बीते 17 अक्टूबर को किया गया। हमले का आरोप एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लगा है। हमले में घायल आइसा नेता की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
आइसा नेता विशाल कुमार यादव के हमलावर एबीवीपी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग भाकपा माले ने की है। इस संबंध में 19 अक्टूबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सह आइसा- आरवाईए के समस्तीपुर जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मुफस्सिल पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे वरना आइसा, आरवाईए एवं भाकपा माले आंदोलन चलाने को मजबूर होगी।

उन्होंने कहा कि बीते 17 अक्टूबर को बीआरबी कालेज समस्तीपुर में बोनाफाईड फार्म जमा करने गये आइसा के स्थानीय नेता विशाल कुमार यादव पर एबीवीपी के गुंडों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें वे घायल हो गये।

सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मुफस्सिल पुलिस को नामजद अभियुक्त बनाकर एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है। माले नेता ने नामजद एफआईआर कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी मुफस्सिल पुलिस को दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *