Advertisement

हवाई अड्डा जंगल में पेड़ से झूलता मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में स्वांग स्थित हवाई अड्डा के जंगल में पेड़ में रस्सी के सहारे झूलता मिला अज्ञात शव। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। सूचना के बाद घटनास्थल पर गोमियां थाना प्रभारी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे है।

जानकारी के अनुसार गोमियां थाना के हद में स्वांग स्थित हवाई अड्डा के जंगल में 17 नवंबर की सुबह पेड़ से लटकता एक सड़ी गली लाश देखा गया। बताया जाता है कि यहां आसपास के रहिवासी प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक एवं योगा करने के लिए आते हैं। उन्हीं में से किसी एक ने नीम का दातुन तोड़ने के लिए जंगल में प्रवेश किया तो उसकी नजर उक्त सड़ी गली लाश पर पड़ी। यह बात आग की तरह फैल गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

इस संबंध में स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने कहा कि वह भी रोज की तरह योगा करने आते हैं। यहां पर दर्जनों रहिवासी भी टहलने आते हैं। उन्हीं में से एक ने बताया कि रस्सी के सहारे एक लाश टंगी हुई है। लाश पूरी तरह से सड़ गल चुकी है।

घटना स्थल से ही उन्होंने इस संबंध में दूरभाष से गोमियां थाना को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन ने जांच कर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *