Advertisement

अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में दुर्गा पूजा को लेकर डांडिया का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल तेनुघाट में दुर्गा पूजा को लेकर छोटे -छोटे बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिसमें दर्जनों बच्चों ने भाग लेकर दस हाजर के भीड़ में समा बांध दिया।

जानकारी के अनुसार डांडिया नृत्य का शुभारम्भ तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य माला देवी, पेटरवार सीओ अशोक राम और तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार द्वारा फीता काट कर किया गया। इसके बाद छोटे बच्चों द्वारा महा आरती प्रस्तुत की गई।

ज्ञात हो कि, तेनुघाट एफ टाईप चौक में कई दशक से माँ दुर्गा की पूजा की जाती रही है। वहीं यहाँ की पूजा का बहुत ही महत्व है। यहाँ जो भी मन्नत मांगी जाती है वह पूरी होती है।
इस बार दुर्गा पूजा समिति के द्वारा केदार नाथ मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया गया है।

वहीं यहाँ की आरती अपने आप में अनूठी है। आरती के समय हजारों की भीड़ रहती है। तेनुघाट छाता चौक, मार्केट और शिविर क्रमांक 2 में भी पूरे आस्था पूर्वक पूजा मनाया जा रहा है। पूजनोत्सव के अवसर पर तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार के साथ पुलिस प्रशाशन काफी चुस्त नज़र आए और शांति व्यवस्था में काफी सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *