Advertisement

सड़क दुर्घटना में डालमिया सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की मौत

बेरमो के सुभाषनगर का रहने वाला था मृतक उत्तम चटर्जी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना के फुसरो जैनामोड़ मार्ग पर पिछरी बुटनाडीह के समीप 18 नवंबर को सड़क दुर्घटना में डालमिया सीमेंट कर्मी की मौत हो गयी। मृतक फुसरो नप क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित बिरसानगर निवासी 40 वर्षीय उत्तम चटर्जी बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पेटरवार पुलिस सड़क जाम हटाने में लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक उत्तम चटर्जी बालिडीह स्थित डालमिया सीमेंट में काम करता था। घटना की सूचना पाकर फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवीदास, थाना प्रभारी पेटरवार विनय कुमार और सीओ पेटरवार घटनास्थल पर पहुंचे। मुआवजा देने की सहमति के बाद रहिवासियों ने सड़क जाम समाप्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया।

बताया जाता है कि फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने उक्त मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर उसके परिजनों को दे दिया, ताकि सरकारी तथा अन्य सुविधाएं उसको प्राप्त हो सके। बूटनाडीह में चटर्जी की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से ना सिर्फ सुभाष नगर बल्कि बेरमो कोयलांचल में शोक की लहर देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *