Advertisement

तेज रफ्तार बाईक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां-फुसरो मुख्य मार्ग पर मां शारदे सेवा सदन के समीप 17 नवंबर को तेज रफ्तार बाईक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में साइकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 17 नवंबर की संध्या करीब 7:30 बजे बोकारो जिला के हद में गोमिया-फुसरो मार्ग पर स्वांग स्थित मां शारदे सेवा सदन हॉस्पिटल के समीप तेज रफ्तार होंडा शाइन दोपहिया बाईक क्रमांक- JHO9AQ/7134 ने कोठीटांड बस्ती निवासी साइकिल सवार राजू पासवान को जोरदार टक्कर मारकर उसे दूर तक घसीटता चला गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई है। स्थानीय रहिवासियों ने आनन-फानन में घायल राजू को तुरंत नजदीक स्थित मां शारदे सेवा सदन में उपचार के लिए लेकर गए।

घटनास्थल पर गोमियां थाना के गश्ती दल पहुंचकर बाईक को जब्त कर थाना ले गयी। संबंध में स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार स्वांग दक्षिणी पंचायत का बिट्टू कुमार और साइकिल सवार दैनिक मजदूरी करने वाला पास के ही कोठिटांड बस्ती का है। पूर्व मुखिया के अनुसार उक्त सड़क दुर्घटना में बाईक सवार को भी चोटे आयी है। दोनों घायल अभी इलाजरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *