विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रो पर 20 नवंबर को संपन्न चुनाव में मतदाताओं का सैलाब देखा गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया।
जानकारी के अनुसार गोमियां विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर की सुबह 7 बजे से ही मतदान का काम शुरू हो गया। ठंड के बाद भी कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगा। चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।
बताया जाता है कि गोमिया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसकी वजह से सुरक्षा के यहां पर खासा इंतजाम किए गये थे। नक्सलियों के प्रभाव होने के बावजूद मतदाताओं का उत्साह चरम पर था। विभिन्न मतदान केंद्रों को केंद्रीय अर्धसैनिक बल और झारखंड पुलिस के सशस्त्र दस्ते की सुरक्षा से लैस किया गया था।
यहां आजसू पार्टी प्रत्याशी, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा प्रत्याशी के बीच मुकाबला त्रिकोणीय है। इस इलाके की भौगोलिक बनावट दुर्गम है और गोमिया विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा भूभाग लंबे समय तक नक्सलियों के प्रभाव में रहा है। इसकी पहचान नक्सलियों के शरणस्थल के रूप में रही है।

गोमियां विधानसभा क्षेत्र का झुमरा, चतरोचट्टी, बनचतरा नक्सलियों का प्रशिक्षण स्थल के लिए भी कुख्यात रहा है, लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में यहां लोकतंत्र के आगे खौफ निष्पभावी रहा है। वही गोमियां, स्वांग, ससबेडा, सियारी, हजारी, पलिहारी पंचायत में शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हो गया। मतदाता उपरोक्त मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपनी बारी का इंतजार करते हुए वोट डालते नजर आये। कहीं से किसी प्रकार की घटना की सूचना नहीं है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया।
![]()













Leave a Reply