विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ललपनिया पेट्रोल पंप के मालिक को पम्प से घर आने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। अपराधियों द्वारा पेट्रोल पम्प मालिक को चाकू से हमला करने की भी बात कही जा रही हैं। घायल पम्प मालिक को स्थानीय अस्पताल में प्रार्थमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार 14 नवंबर की संध्या लगभग 5:30 बजे ललपनिया पेट्रोल पंप के मालिक रंजीत साहु स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, तभी डीएवी स्कूल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। साथ हीं उन पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के रहिवासियों ने उन्हें घायल अवस्था में फौरन ललपनिया अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में ललपनिया थाना प्रभारी सुबोध दास ने बताया कि घायल पम्प मालिक को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है, किंतु स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीच में ही अस्पताल में रखा गया है।
ज्ञात हो कि, अपराधियों के हमले में बुरी तरह घायल साहू रंजीत फ्यूल पेट्रोल पंप के मालिक है। साथ ही टीटीpiesc ललपनिया में संवेदक भी है। फिलहाल वे कोदवाटाड में मकान बनाकर रह रहे हैं। घटना से रहिवासियों में भय का माहौल है।
![]()












Leave a Reply