Advertisement

गोल्डन जुबली मैदान में 13 नवम्बर को क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा उद्घघाटन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में 13 नवम्बर से बीस दिवसीय 14-14 ओवर का क्रिकेट मैच टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। होने वाले टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 11,000 रुपए और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5,500 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार उद्घघाटन मैच जो 13 नवंबर से शुरू होगा उस मैच में तेनुघाट अधिवक्ता कॉलोनी क्रिकेट टीम एवं चिनियागढा क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला होगा। जिसके लिए कमिटी के सदस्यों द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।

मैदान में साफ सफाई कर दिया गया है। उद्घाटन समारोह के लिए आतिथि के स्वागत के लिए कमिटी के सदस्यों ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।

बताया जाता है कि उक्त मैदान में सौरभ सिंह, दीपक यादव, मिट्ठू कुमार, राजकुमार, पियुष कटरियार, आयुष कटरियार, अंकु कुमार, सत्यम कटरियार, शिवम कटरियार, कृष कुमार आदि टूर्नामेंट को सफल बनाने को लेकर लगातार अपना योगदान ड़े रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *