Advertisement

गोल्डन जुबली मैदान तेनुघाट में आगामी 27 अक्टूबर से क्रिकेट टूर्नामेंट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में टीएससी तेनुघाट द्वारा आगामी 27 अक्टूबर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है।

टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता सौरभ सिंह एवं दीपक यादव ने 19 अक्टूबर को एक भेंट में बताया कि इस टूर्नामेंट में 16 टीम के बीच मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम द्वारा 12-12 ओवर का मैच खेला जायेगा। टूर्नामेंट के विजेता टीम को ₹20,000 एवं ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को ₹8,000 एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

बताया गया कि आयोजित मैच में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ट्रैक सूट एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह टूर्नामेंट के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी अन्य कई पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर मैदान के साफ-सफाई एवं पिच को बनाने का तैयारी की जा रही है।

मालूम हो कि, टीएससी तेनुघाट के द्वारा लगातार पिछले 5 वर्षों से गोल्डन जुबली मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाता रहा है। जिसमें बेरमो अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी पहुंचते हैं और अपना दमदार प्रदर्शन दिखाते हैं। जिसे देखकर दर्शक भी काफी प्रसन्न होते रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *