Advertisement

गोल्डेन जुबली मैदान में आगामी 25 दिसंबर से क्रिकेट टूर्नामेंट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एक नंबर स्थित गोल्डन जुबली मैदान में आगामी 25 दिसंबर से क्रिकेट मैच टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर तेनुघाट स्पोर्टिंग क्लब के के सदस्यों द्वारा खेल मैदान की सफाई के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

तेनुघाट स्पोर्टिंग क्लब द्वारा 25 दिसंबर से आयोजित 12 /12 ओवरों का क्रिकेट टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए क्लब के सदस्य सौरभ सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को शुरू होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम नॉकआउट क्रिकेट मैच खेलेंगे। क्लब के सभी सदस्य टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर मैदान को ठीक करने में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर क्लब के सौरभ सिंह सहित दीपक कुमार, आयुष कटरियार, पीयूष कटरियार, सत्यम सिंह, शिवम कटरियार, मितु कुमार, राज कुमार, गुरु कुमार आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *