Advertisement

सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षिका की मौत, भाकपा माले ने दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में मुसरीघरारी में बीते 11 सितंबर को सड़क दुर्घटना में घायल स्कूल शिक्षिका को इलाज के लिए ले जाने के क्रम में निधन हो गया। शिक्षिका के आकस्मिक निधन पर भाकपा माले नेताओं ने दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वार्ड-4 निवासी अवनीश कुमार सिंह की धर्मपत्नी व् सरायरंजन प्लस टू हाई स्कूल की शिक्षिका बन्दना कुमारी जो मुसरीघरारी में सड़क हादसे में घायल हुईं थी, पटना ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। शिक्षिका की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर महतो, महिला नेत्री बंदना सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए मृतका को श्रद्धांजलि दी है।
विदित हो कि फतेहपुर बाला वार्ड-4 निवासी रामप्रीत सिंह की बड़ी पतोह व अवनीश कुमार सिंह (कातिब) की 40 वर्षिया धर्मपत्नी वंदना कुमारी सरायरंजन प्लस टू हाई स्कूल की शिक्षिका थी।

बीते 11 सितंबर की शाम स्कूल से घर वापस लौटने के क्रम में मुसरीघरारी में भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे एक पुत्र अमृतांशु को छोड़ गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार 12 सितंबर को गंगा किनारे पहलेजा घाट स्थित श्मशान में किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *