Advertisement

भाकपा माले महानगर कमिटी की बैठक संपन्न, समस्याओं को लेकर आंदोलन का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले समस्तीपुर महानगर कमिटी की बैठक 15 दिसंबर को शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता जयंत कुमार ने की।

भाकपा माले समस्तीपुर जिला सचिव उमेश कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न बैठक में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, बंदना सिंह, रामचंद्र पासवान, मो. अलाउद्दीन, महेश कुमार, उमेश राय, ललन कुमार राय, मिथिलेश राय, सुरेश ठाकुर, राजकुमार चौधरी, डॉ अरूण कुमार, रामसेवक पासवान आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में महानगर में व्याप्त बिजली, पानी, सड़क, नाला, जल जमाव, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, राशन वितरण, आवास योजना, पेंशन, आय प्रमाण-पत्र, मच्छर से बचाव के लिए फॉगिंग, सड़क जाम की समस्या आदि मुद्दे पर विचार-विमर्श कर आंदोलन का रूख अख्तियार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि हमें वार्ड स्तर पर बैठक कर समस्याओं को चिंहित कर संघर्ष के माध्यम से समाधान की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने वर्ष 2024 का लेवी वसूली, पार्टी एवं लोकायुक्त सदस्यता बढ़ाने एवं अगले वर्ष 9 मार्च को बिहार की राजधानी पटना महाजुटान में बड़ी भागीदारी दिलाने को वार्ड स्तर पर बैठक करने पर जोर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *