Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में 11 अक्टूबर को पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य शैक्षिक गतिविधियों एवं कार्य कुशलता को बढ़ाने हेतु भोजन एवं पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में कक्षा नवम् एवं दशम् तक की बहनों के बीच पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वादिष्ट चॉकलेट, किसी ने पाव भाजी, केक, सलाद, छोला, चाट, गुपचुप (पानी पुरी), पूरी, सब्जी, खीर, चिल्ली, पनीर, आइस क्रीम, पाव भाजी, सैंडविच, आलू चोप, पनीर चौप एवं अन्य प्रकार के लजीज व्यंजनों को बहनों द्वारा बनाया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि पाक कला में निपुण होना एक और गुण का विकास होना है। प्रधानाचार्य इंद्रावती मिश्रा ने कहा कि बच्चों समेत अन्य सामान्य जनों के लिए पाक कला का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। कहा कि इसके कई फायदे भी हैं।

इस प्रतियोगिता में लगभग 120 बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आचार्य एवं दीदी प्रियंका कुमारी, विभा सिंह, ह्रषिकेश तिवारी, संजू ठाकुर एवं परीक्षा प्रमुख कुमार गौरव विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्य, दीदी, एवं बंधु, भगिनी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *