प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग द्वारा डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के अंतर्गत मूल घटकों के कार्यान्वयन में 99 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण करने में पंचायतों के मुखिया को अभिनंदन-पत्र सह प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।
इस कड़ी में 22 दिसंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अशोक कुमार राम के हाथों सात पंचायत के मुखिया को उक्त अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, अंगवाली दक्षिणी पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन, चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, चलकरी दक्षिणी पंचायत की मुखिया रजनी देवी, चांपी पंचायत की मुखिया रीता देवी, खेतको पंचायत की मुखिया अनवरी खातून तथा तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव शामिल थी। जबकि कई पंचायत की मुखिया अनुपस्थित रहे।
इसके पूर्व सीओ ने उपस्थित समूह को कई खास जानकारियां भी दी।मौके पर अंचल निरीक्षक शंकर पंडित, उपनिरीक्षक परमेश्वर मांझी, दशरथ मांझी, पंचायत सचिव भरतलाल प्रसाद सहित पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह खेतको के पूर्व मुखिया शब्बीर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि दुर्गा सोरेन, अशोक प्रगनैत, संतोष कुमार, सीताराम मुर्मू, चुरामन केवट, फुलेश्वर रविदास सहित कई वार्ड सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply