Advertisement

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की आकस्मिक निधन पर शोक सभा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के आकस्मिक निधन पर 22 सितंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में शोक सभा की गई।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता संघ भवन में वरीय सदस्य राम विश्वास महथा की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए महथा ने दिवंगत न्यायाधीश के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता गण अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखेंगे।

शोक सभा में अधिवक्ता बासु कुमार डे, बीरेंद्र कुमार सिन्हा आदि ने भी विचार व्यक्त की। शोक सभा में उपरोक्त के अलावा विश्वनाथ प्रसाद, बद्री नारायण पोद्दार, अरुण कुमार सिन्हा, सुरेश तिवारी, वकील प्रसाद महतो, वीरेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, अभिषेक मिश्रा, योगेश नंदन प्रसाद, सुभाष कटरियार, कनक कुमार सिन्हा, प्रताप कुमार, महुआ कारक, आदि।

पुष्पा हंस, मुनमुन कुमारी, पंकज कुमार झा, अव्यय, रितेश जयसवाल, प्रेमन शर्मा, गजाधर महतो, संजय कश्यप, महेश ठाकुर, प्रमोद कुमार साहू, प्रसनजीत चटर्जी, विनोद कुमार गुप्ता, सुशील सिंह, अरुण कुमार प्रसाद, शिव शंकर प्रजापति, अनिल कुमार प्रजापति, लक्ष्मीकांत प्रसाद, शांत कुमार, मो. साबिर, दीपक कुमार वर्मा सहित संघ के दर्जनों अधिवक्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *