Advertisement

पेटरवार में पांच दिवसीय श्रीगणेश पूजनोत्सव की तैयारी पूरी, पूजा समिति गठित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड मुख्यालय के खत्रीटोला, रूकामरोड स्थित कालीमाता मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीगणेश पूजनोतसव को लेकर पंचदिवसीय भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार श्रीगणेश पूजनोत्सव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में अति उत्साह के साथ सम्पन्न किए जाने के लिए पूजा समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार सेठी, उपाध्यक्ष काजू साव, सचिव सचिन सेठी, उपसचिव रॉकी विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रंजीत जयसवाल, उप कोषाध्यक्ष रेशव विश्वकर्मा, मुकेश मुंडा आदि चयनित किए गये है।

पूजा समिति की ओर से बताया गया कि आगामी 19 सितंबर को प्रातः कलश-यात्रा के साथ श्रीगणेश की पूजा विधिवत शुरू की जाएगी। इस अवसर पर लगातार चार दिन रंगारंग विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के अलावे जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *