Advertisement

दुर्गा पूजा के मद्देनजर मुखिया द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। दुर्गा पूजा के मद्देनजर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत मे स्थानीय मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा पुरे तेनुघाट मे स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कराया गया। इसे लेकर जगह – जगह जेसीबी मशीन का भी सहयोग लिया गया।

इस अवसर पर मुखिया श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि अभी से लेकर छठ पूजा तक पंचायत के हर मुहल्ले से लेकर गली कूचे की साफ सफाई करने की उनकी कोशिश रहेगी। उन्होंने पंचायत की जनता से अपील भी की कि वे पंचायत के हर घर मुहल्ले को साफ व स्वच्छ रखें।

इस मौके पर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, समाज सेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव, आजसू विधायक प्रतिनिधि राजेश कुमार, आनंद कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत पाल, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार श्रीवास्तव, शालीग्राम प्रसाद, देवनन्दन प्रसाद, शुभम श्रीवास्तव, मिथलेश कुमार सहित कई गणमान्य जनों ने स्वच्छता कार्य मे हांथ बटाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *