Advertisement

सीकेएस तारमी परियोजना अध्यक्ष लखन एवं सचिव बने भुनेश्वर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ तारमी परियोजना का पुर्नगठन सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। जिसमें अध्यक्ष लखन प्रसाद बाउरी एवं सचिव भुनेश्वर बनाये गये।

पुर्नगठन के अवसर पर बतौर पर्यवेक्षक क्षेत्र के संगठन मंत्री नुनुचंद महतो ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित सदस्यों के नामों को पढ़ कर भारत माता के उदघोष के साथ घोषणा किया।

जिसमें अध्यक्ष लखन प्रसाद बाउरी, उपाध्यक्ष बालचंद राजभर, मंजुरा बाशुकी, विपिन कुमार मंडल, सचिव भुनेश्वर, सह सचिव जमुना नोनिया, निर्मल महतो, दिनेश मांझी, कोषाध्यक्ष नुनुचंद साहु सहित कार्यसमिति सदस्य सोमया रंजन शामल, अनिल कुमार राम, प्रमोद कुमार यादव, विजय कुमार कोले बनाए गए।

मौके पर उपस्थित सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जेसीसी सदस्य रवींद्र मिश्रा ने कहा कि आज से संगठन के लिए नवनिर्वाचित सदस्य प्रबंधन के साथ अच्छे तरीके से तालमेल तथा सामंजस्य स्थापित कर संगठन के कार्यो का दायित्व का निर्वहन करेगें।

कर्मचारियों के आईआर से सम्बंधित समस्याओं को प्रबंधन को अवगत कराएंगे। मौके पर क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, अध्यक्ष कुलदीप, गब्बर सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *