Advertisement

बगोदर की सभ्यता चुनी गई छात्र संसद

झारखंड विधानसभा में बतौर पर्यवेक्षक के रुप में होंगी शामिल

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड विधानसभा द्वारा द्वितीय झारखंड छात्र संसद का आयोजन होना है। विधानसभा के विधायी शोध संदर्भ एवं प्रशिक्षण कोषांग द्वारा इसे आयोजित किया जाना है। इस कार्यक्रम के लिए राज्य के सभी यूनिवर्सिटी (सरकारी, गैर सरकारी मान्यता प्राप्त स्वायत्त शासी) से दो-दो स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया जाना है। चयनित छात्रों के बीच राज्य स्तरीय स्पर्धा होगी।

यहां बता दें कि, गिरिडीह जिले के लिए यह बहुत गर्व कि बात है कि द्वितीय छात्र संसद 2022 में झारखंड विधानसभा में बतौर पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित की गई है जिले के बगोदर की सभ्यता भूषण। सभ्यता भूषण डॉ शशि भूषण की सुपुत्री है।

ज्ञात हो कि, पिछले साल झारखंड सरकार द्वारा जब पहली बार छात्र संसद का आयोजन किया गया था, तब सभ्यता भूषण झारखंड विधानसभा द्वारा आयोजित सारे साक्षात्कार में सफल रही थी और गिरिडीह जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उम्दा प्रदर्शन के लिए राज्य भर में दूसरे स्थान पर रही थी।

साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो द्वारा भी ये सम्मानित हो चुकी है। इससे पूर्व भी सभ्यता ने दो राष्ट्रीय खिताब राष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान 2020, फेस मॉडल ऑफ इंडिया 2020, कविता एवं वाद- विवाद प्रतियोगिता में अपना परचम लहरा रही है। इनकी इस उपलब्धि से परिवार वालों के साथ साथ गिरीडीह जिले तथा बगोदर प्रखंड में खुशी की लहर है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *