Advertisement

अयोध्या से अभिमंत्रित अक्षत कलश शोभायात्रा में नगरवासियों ने किया पूजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। रामलला के नवनिर्मित मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को होने जा रही है। इस दौरान अयोध्या में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में राम भक्तों को आमंत्रित करने हेतू अक्षत कलश 16 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के जवाहर नगर पहुंचा। इसके स्वागत को लेकर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व मे राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। रहिवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली।

जानकारी के अनुसार आमंत्रण अक्षत कलश यात्रा जवाहर नगर माँ काली एवं भगवान शिव मंदिर से होते हुए गुरुद्वारा एवं फिल्डक्वारी सुभाष नगर स्थित विभिन्न मंदिरों से होते हुए पुराना सुभाषनगर बंजरग बली मंदिर पहुंचा। जहां विद्यिवत पूजा-अर्चना कर अक्षत कलश को रखा गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने कहा कि घर घर जाकर अक्षत और भगवान श्रीराम का चित्र और पत्रक पहुंचना है। इसके जरिए रहिवासियों को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आने का निमन्त्रण दिया जाएगा।

इस अवसर गुरवारी देवी, पुष्पा देवी, कुन्ती देवी, चंदन राम, मनोज कुमार, उर्मिला देवी, महेशवरी देवी, मनोज खुराना, रामू तांती, दीपक कुमार, प्रदीप राम, गौतम राय, जितेंद्र सिंहा, प्रिंस कुमार, अंजु देवी, प्रकाश राम सहित दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *