Advertisement

कॉमरेड बासुदेव आचार्या के विचारों को घर घर तक पहुंचाना है-सीटू

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। केंद्रीय शर्मा संगठन सीटू से संबद्ध एनसीओईए द्वारा 23 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कारो स्थित युनियन कार्यालय मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

एनसीओईए कारो परीयोजना के तरफ से नौ बार रहे सीपीएम के पूर्व सांसद और सीटू नेता मजदूर मसीहा कॉमरेड बासुदेव आचार्य का श्रद्धांजलि सभा मनाया गया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कुणाल कुमार तथा संचालन केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं क्षेत्रीय सहायक सचिव करो परियोजना के शाखा सचिव सीटू बोकारो जिला के सहायक सचिव कॉ पंकज महतो ने किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम कॉ बासुदेव आचार्य के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कॉमरेड बासुदेव आचार्या के विचारों को घर घर तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो और करगली क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, सहायक सचिव अख्तर खान, बोकारो कोलियरी शाखा अध्यक्ष पी मुखर्जी, श्याम नारायण सतनामी, महेतरु, धर्मेंद्र कुमार, विश्वजीत सिंह, सुमित कुमार, सितंबर कुमार, दीपक रजक, राकेश कुमार, लक्ष्मण मोदी, मोहन लाल बंजारा, राजेश कुमार, राजू निषाद, ननका निषाद, शांति देवी, सुमित्रा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *