Advertisement

सिटीजन फोरम द्वारा कंपोजिट अर्बन खेती पर कार्यशाला का आयोजन

कम्युनिटी कंपोस्टिंग को बढ़ावा दें-दीपेश निराला

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची में बढ़ते प्रदूषण और उसके निवारण के लिए रांची नगर निगम सिटीजन फोरम, टीम ग्रीन और अर्बन खेती ने मिलकर वार्ड 13 मई को कम्पोस्टिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

रांची नगर निगम के वार्ड क्रमांक तीन स्थित शहीद संकल्प पार्क मोराबादी में उक्त सामुदायिक कम्पोस्टिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पार्क से निकलने वाले सूखे पत्तों और आसपास के मंदिर व घर से निकलने वाले पूजा वेस्ट को खाद में तब्दील करने की प्रक्रिया बताई गयी।

ज्ञात हो कि, जिन सूखे पत्तों को जलाने से प्रदूषण की समस्या विकराल रूप ले रही है, उन्ही पत्तों से बनी खाद से इस धरती की ताकत को बढ़ाकर उसे उर्वर बनाया जा सकता है। रांची को फिर से हरा भरा बनाने में योगदान देने हेतु यह जागरूकता ड्राइव चलाया गया, ताकि रहिवासियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त हवा मिल सके।

उक्त कार्यशाला में रांची नगर निगम सिटीजन फोरम के संयोजक दीपेश निराला के साथ कोर कमेटी सदस्य रेणुका तिवारी, मिली वर्मा, संतोष अग्रवाल, विनोद जैन बेगवानी, प्रमोद कुमार जयसवाल, सुशील क्रांतिकारी, अनिल कुमार, अर्बन खेती से विनोद कुमार और प्रकाश कुमार एवं टीम ग्रीन से हरेंद्र कुमार सहित अभय बख्शी, आदि।

अरुण गोस्वामी, अजय जैन, सुशील कुमार वर्मा, सुरेश कुमार भगत, आशुतोष कुमार सुधांशु, मनोज कुमार काबरा, संजय चौधरी, पवन खेतान, इत्यादि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन सुशील क्रांतिकारी ने किया।

मौके पर सिटीजन फोरम के संयोजक दीपेश निराला ने कहा कि कंपोस्ट खेती से होनेवाले बीमारियों में कमी आएगी। इसके अलावा पर्यावरण हो होनेवाले हानि से बचाया जा सकता है। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध जनों से अपील करते हुए कहा कि मानव जीवन की रक्षा के लिए कम्युनिटी कंपोस्टिंग को बढ़ावा दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *