Advertisement

संत पाल मॉर्डन स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में संत पॉल मॉडर्न स्कूल बोकारो थर्मल में क्रिसमस गैदरिंग के अवसर पर 24 दिसंबर को छात्र एवं छात्राओं के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां छात्र छात्राओं ने प्रभु यीशु के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नाटक का मंचन किया तथा सदैव गरीब व असहाय की मदद करने का संदेश दिया।

यहां मंच का संचालन विद्यालय प्रबंधक श्रेष्ठ गायकवाड ने किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक सुरेश गायकवाड ने उपस्थित बच्चों सहित अभिभावकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को नेकी व ईमानदारी के राह पर चलने का संदेश दिया एवं प्रभु यीशु के जीवनी के बारे में बताया।

विद्यालय की प्राचार्या स्वाति प्रियंका ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर गौतम चंद्र पॉल, देवेंद्र यादव, आशा, विपिन कुमार, राजेंद्र पांडेय, उदय कुमार सहित सभी शिक्षक, शिक्षिका, कर्मचारी, बच्चे व अभिभावकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *