Advertisement

डीएवी तेनुघाट में बाल दिवस का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर चाचा नेहरू के फोटो पर पुष्प अर्पित कर प्रभारी प्राचार्य योगेंद्र प्रताप माला पहना कर दिप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डीएवी के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को उलगड्डा स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में स्कूल के डायरेक्टर सुरेश कुमार शर्मा द्वारा चाचा नेहरू के फोटो पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया और बच्चों के बीच खेल कूद का आयोजन किया गया। साथ हीं बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

इस पर विद्यालय निदेशक सुरेश शर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू सभी बच्चों के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके मार्गदर्शन पर चलकर बच्चे के उज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकता है। इस मौके पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिका मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *