Advertisement

न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के शास्त्रीनगर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल मे 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की निदेशिका सुषमा सिंह और सचिव महारुद्र नारायण सिंह और बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर केक काटा और पंडित नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने यहां एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तत्पश्चात स्कूल मे अध्ययनरत बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया।सचिव महारुद्र नारायण सिंह ने चाचा नेहरू के जीवनी पर संक्षेप मे प्रकाश डाला।

साथ ही साथ बच्चों को अपने पढ़ाई पर ध्यान देकर ज्ञान प्राप्त करने की सलाह दी। साथ हीं बच्चों को अपने सपने को सच साबित कर दिखाने की बात कही।

यहां आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम रूद्र, शौर्य और विकास, द्वितीय श्याम, रंभिया और तृतीय शनी और सृष्टि को पुरस्कार दिया गया। इस मौक़े पर शिक्षिका अनीता झा, अलका देवी, अलका आजाद, पूजा सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *