प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड के मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन ने 12 नवंबर को अपराह्न पेटरवार प्रखंड के हद में बेरमो विधानसभा के चांपी के अंबाटोला मे चुनावी सभा किया। यहां सीएम ने इंडिया गठबंधन समर्थक कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया।
चुनावी सभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि बीते पांच वर्षों में भाजपा वाले मेरी सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचते रहे पर कामयाब नही हुए। उन्होंने कोरोना काल में उत्पन संकट की भी चर्चा किया। कहा कि गंभीर संकट सहते हुए पांच साल सरकार चलाया। किसी की दाल नहीं गली। बिजली बिल माफी का भी जिक्र किया। इंडिया प्रत्याशी जयमंगल की जीत के लिए उपस्थित समूह से अपील की।

मंच संचालन आकाश टुडू ने की। चुनावी सभा को प्रत्याशी अनुप सिंह की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह, पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, जयनारायण महतो, संतोष रजवार, पंकज मरांडी, गोपिन मुर्मू, मोहन मुर्मू, भाकपा माले नेता भुनेश्वर महतो, विधायक दिलीप मुर्मू, झामुमो नेता रंजीत महतो, अंबिका देवी आदि ने संबोधित किया।
जबकि सभास्थल दर्शक दीर्घा में पेटरवार के दस पंचायत, जरीडीह प्रखंड, बेरमो, चंद्रपुरा आदि क्षेत्र के हजारों की संख्या में स्त्री, पुरुष, युवक, युवती, किसान, छात्र खचाखच भरा हुआ था। यहां विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, परवेज अख्तर, अभय शर्मा, ब्रजेश सिंह सहित हरेक पंचायत के अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply