Advertisement

चैम्बर ऑफ कॉमर्स बेरमो ने किया नि:शुल्क कंबल वितरण

जरूरतमंदों की सेवा करना सही अर्थो में मानवता की सेवा-आर उनेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो में ठंड के बढ़ते प्रभाव के बीच सड़क के किनारे किसी तरह रात गुजारने वालों के लिए फुसरो के राम रतन हाई स्कूल के समीप बेरमो चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश ने जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना असली मानवता है। कहा कि चेंबर द्वारा कंबल वितरण जारी रहेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष उनेश ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही असली मानवता है। उन्होंने कहा कि बेरमो चेम्बर ऑफ कामर्स द्वारा ठंड मे कंबल वितरण जारी रहेगा। कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ पिंटू सिह ने कहा कि कड़कती ठंड मे जरूरतमंदों का पहचान कर उन्हें कंबल प्रदान करना पुण्य का कार्य है। इस प्रकार से वितरण में जो वास्तविक जरूरतमंद है उन्हें इसका लाभ मिलता है।

मौके पर चेंबर के संरक्षक संतोष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष भोला सोनी, सुशांत राईका व सूरज मित्तल सहित शंकर गोयल, मोहम्मद रईस आलम, मुन्तसिर आलम, मोहम्मद महताब आलम, अमित कुमार, अमर ठाकुर, लालू मंडल, बंसत राज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *