Advertisement

सीसीएल के सीएमडी ने बीएंडके व् ढोरी क्षेत्र का किया दौरा

चालू वित्तीय वर्ष में पूरा होगा उत्पादन लक्ष्य, विस्थापितों के साथ नहीं होगा अन्याय-रेड्डी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोल इंडिया के निदेशक तकनीकी सह सीसीएल के सीएमडी बी वोरा रेड्डी ने 14 सितंबर को बोकारो जिला के हद में ढोरी और बीएंडके एरिया का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने बीएंडके और ढोरी क्षेत्र के परियोजना का निरीक्षण किया।

बेरमो कोयलांचल दौरे के क्रम में सीएमडी रेड्डी ने बीएंडके जीएम एमके राव व ढोरी जीएम एमके अग्रवाल से कोयला उत्पादन व डिस्पैच से संबंधित जानकारी ली। साथ ही परियोजना का नक्शा का अवलोकन करते हुए उत्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर सीएमडी रेड्डी ने कहा कि देश के ऊर्जा में कोयला की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए लक्ष्य के अनुसार उत्पाद और कोयला का सम्प्रेषण करना है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में उत्पाद के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछरी परियोजना चालू करने की दिशा में पहल की जा रही है।

स्थानीय विस्थापितों को आश्वस्त करते हुए सीएमडी ने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर बीएंडके जीएम राव, ढोरी जीएम अग्रवाल, अमलो पीओ के आर सत्यार्थी, ढोरी खास पीओ रंजीत कुमार, कल्याणी पीओ शैलेश प्रसाद, बोकारो कोलियरी पीओ अरविंद कुमार शर्मा, एकेकेओसीपी (खासमहल-कोनार) पीओ कन्हैया शंकर गैवाल, कारो पीओ सतेंद्र कुमार, आदि।

एरिया सेल ऑफिसर मनोज कुमार सिंह, एसओ ईएंडएम जी मोहंती, एसओ पीएंडपी एसके झा, एरिया सेफ्टी ऑफिसर कुमार सौरभ, मैनेजर बीपी साहू, जीएन सिंह, एएफएम राजीव कुमार, एसओएक्स प्रवीण कुमार व यूके पासवान, एरिया सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उईके सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *