Advertisement

राजगीर में केनरा बैंक ऑफिसर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। केनरा बैंक के अधिकारी संगठन का एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक 13 मई को राजगीर में संपन्न हुआ। बैठक में केनरा बैंक के कार्यकारी महानिदेशक अशोक चंद्रा तथा पटना अंचल के महाप्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी केनरा बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट किसलय ने दी।

उन्होंने बताया कि नालंदा जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में आयोजित बैठक में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक पंच के सचिव मनीष महीवाल के निर्देश पर प्रदर्शित किया गया।

साथ हीं उक्त बैठक में अधिकारियों के बीच अनेक समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की गई। इसके अलावा, बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। बिहार के परिप्रेक्ष्य में आर ए एम मॉडल यानी रिटेल एग्रीकल्चर तथा एमएसएमई से संबंधित बैंक द्वारा लागू की गई कई योजनाओं के बारे में बताया गया।

बैठक में उपस्थित कार्यकारी महानिदेशक अशोक चंद्रा ने इन योजनाओं के बिहार में अच्छी तरह से लागू करने पर विशेष बल दिया।
किसलय ने बताया कि उक्त बैठक में बैंक द्वारा जारी नई योजना केनरा पैरोल खातों के बारे में भी चर्चा की गयी।

जिसमें खाताधारकों को विशेष लाभ दिया जा रहा है। बैठक में बिहार में इस नए योजना के अंतर्गत आने वाले खातों को खोलने पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई, जिससे खाताधारकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाई जा सके।

इस अवसर पर केनरा बैंक अधिकारी संगठन के जनरल सेक्रेटरी के. रवि कुमार ने अपने संभाषण में ट्रेड यूनियन की महत्ता के बारे में बताया तथा उसकी उपयोगिता पर भी चर्चा की। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि केनरा बैंक में कंधे से कंधा मिलाकर हमें कार्य करना है। अपने बैंक को बुलंदी की ऊंचाई पर ले कर जाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *