Advertisement

बुंडू पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार, सेकड़ों आवेदन जमा, बंटी परिसंपत्तियां

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 18 दिसंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में बुंडू पंचायत में की गई। राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना की शुरुआत प्रखंड के बीडीओ, जन-प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

यहां आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार शिविरों में मेला जैसा दृश्य उत्पन हो गया था। अबूआ आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विरसा सिंचाई कूप, पशुधन योजना सहित कई योजनाओं से संबंधित एक हजार से अधिक आवेदन लाभुको द्वारा दिए गए।

वही शिविर में परिसंपत्तियों के वितरण में संजीवनी ग्राम संगठन को 13 लाख का चेक, ओम महिला समिति को तीन लाख का चेक, सावित्री बाई फुले किशोरी योजना के तहत स्कूली बच्चियों को साईकिल खरीदगी के लिए प्रत्येक को 4500 का चेक, महिला समूह की सदस्यों के बीच आई-कार्ड का वितरण किया गया।

मौके पर बीडीओ संतोष कुमार महतो, मुखिया निहारिका सुकृति, उप प्रमुख सीमा देवी, गोमियां के पूर्व विधायक सह राज्य के दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद, वर्तमान विधायक डॉ लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश महतो, संजय गुप्ता, सीडीपीओ पर्वेक्षिका, झामुमो नेता मनोहर मुर्मू सहित प्रखंड कर्मी, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी सेविका, बीटीटी, सहिया, वार्ड सदस्य आदि आयोजन में सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *