Advertisement

तेतुलमारी में भू-धंसान से तीन महिला जमींदोज, तीनों का शव बरामद

शव निकालने के लिए प्रशासन द्वारा मशीनों से की गयी खुदाई

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में बाघमारा अंचल के तेतुलमारी में भू-धंसान के कारण कोयला चुनने गयी तीन महिला जमींदोज हो गयी। घटना के बाद सूचना पाकर प्रशासन हड़कत में आयी। प्रशासन द्वारा मशीनों की मदद से शव बरामदगी का प्रयास के बाद देर संध्या शव बरामद कर लिया गया है। उक्त भू-धसान की घटना के बाद से रहिवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 17 सितंबर की दोपहर तेतुलमारी थाना के हद में छोटकी बौआ धोबी कुल्ही की तीन महिलाएं कोयला चुनने के क्रम में अचानक भू-धंसान की चपेट में आकर जमींदोज हो गई। अचानक हुई भू-धंसान से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी।

आनन – फानन में आसपास के रहिवासियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर रेसक्यू टीम पहुंचकर मशीनों की मदद से शव निकालने में लग गयी। इस हादसे के बाद से गांव वाले आक्रोशित है। बताया जाता है कि घटना के बाद घटनास्थल के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

ग्रामीण रहिवासियों के अनुसार दोपहर स्थानीय तीन महिला शौच करने के लिए गई थी। जहां अचानक रास्ते में गोफ हो जाने से 40 वर्षिया ढांन्डीया देवी भू-धंसान से बने गोफ में समा गई। उसे बचाने के क्रम में मनवा देवी और परला देवी भी जमीन के अंदर समा गयी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गोफ में समा जाने से तीनों महिलाओं की मौत हो गई।

रहिवासियों के अनुसार घटना के बाद घरवाले महिलाओं की खोजबीन के क्रम में पाया कि जमीन के अंदर तीनों महिला समा गई है। इसकी सूचना गांव वालों ने बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस को दी।

घटनास्थल पर ईस्ट बसुरिया पुलिस, गोन्दूडीह पुलिस और जिला पुलिस बल के अलावा सीआईएसएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। समाचार प्रेषण तक जिला प्रशासन के निर्देश पर बीसीसीएल प्रबंधन शव को निकालने के लिए मशीनों की मदद से खुदाई करने में लगी थी। विलंब से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 सितंबर की देर संध्या तीनों शवो को कड़ी मशक्क़त के बाद बरामद कर लिया गया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *