रंजू संयोजिका एवं सविता तथा अर्पणा चुनी गईं सह संयोजिका
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आशा कार्यकर्ताओं की समस्या को लेकर 13 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कुमारी रंजू ने किया।
इस अवसर पर सविता कुमारी, पूनम देवी, गीता देवी, सुनीता कुमारी, नीलम कुमारी, अर्पणा देवी, चंदा कुमारी समेत अन्य दर्जनों आशा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित होकर अपनी- अपनी समस्याओं को रखा। समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर समाधान की ओर लक्ष्य करने को लेकर आगामी 29 अक्टूबर को ताजपुर बाजार के जनता मैदान में आशा की राष्ट्रीय नेता शशि यादव के आतिथ्य में आशा सम्मेलन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
मौके पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) ताजपुर प्रखंड संयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें कुमारी रंजू को प्रखंड संयोजिका एवं सविता देवी तथा अर्पणा देवी को सह संयोजिका चुना गया।
मौके पर बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर प्रखंड में आशा कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान के लिए हमलोग संघर्षरत रहे हैं। चाहे चिकित्सक से वार्ता करने का सवाल हो या आशाओं के साथ धौंस- धमकी का सवाल या फिर आशा का हक- अधिकार का सवाल हो। उन्होंने कहा कि हड़ताल में आशा कार्यकर्ताओं को साथ देने का सवाल हो, हमलोग हमेशा साथ रहे है और भविष्य में भी आशा कार्यकर्ताओं के हरेक समस्याओं में साथ रहेंगे।
![]()













Leave a Reply