Advertisement

प्रखंड प्रमुख ने विभिन्न पूजा पंडाल पहुंचकर ली माता रानी का आशीर्वाद

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष एवं बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने 22 अक्टूबर को क्षेत्र के कई पूजा पंडाल पहुंची। प्रखंड प्रमुख का पूजा कमिटी द्वारा माता रानी का चुनरी देकर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने 22 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर बोकारो जिला के हद में संडे बाजार, जारंगडीह, गांधीनगर तथा कुरपनिया स्थित पूजा पंडाल पहुंचकर माता रानी देवी दुर्गा के शमक्ष शीष नवाकर क्षेत्र में अमन शांति तथा प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख को जारंगडीह दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा कमिटी द्वारा माता रानी का आशीर्वाद स्वरूप चुनरी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख ने जगत प्रहरी से एक भेंट में कहा कि हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति महिलाओं को खास सम्मान देता रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव का परिणाम है कि हाल के कुछ वर्षो में समाज में व्यभिचार बढ़ा है।

प्रखंड प्रमुख ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उचित सम्मान देकर अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान माहौल धर्म और आस्था से जुड़ा है इसलिए वे कोई राजनीतिक सोंच के तहत उक्त बातें नहीं कही है। उनके कहने का तात्पर्य है कि महिला अबला नहीं बल्कि शक्ति का प्रतीक है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण शारदीय नवरात्र में मनाया जानेवाले इस महान पर्व में सन्नीहित है। मौके पर जारंगडीह दुर्गा पूजा कमिटी के तमाम पदाधिकारी, सदस्यगण सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *