Advertisement

प्रखंड प्रमुख ने रैयतों को बांटे नोटिस

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार पंचायत सचिवालय में 20 मई को रैयतों के बीच भूमि अधिग्रहण को लेकर नोटिस का वितरण किया गया। नोटिस का वितरण प्रखंड प्रमुख द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड प्रमुख नीयोती कुमारी ने जमीन अधिग्रहण को लेकर रैयतो के बीच नोटिस का बरलांगा कसमार हेतु वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि सड़क का निर्माण होने से एक और आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। साथ हीं आसपास के रहिवासियों को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि कसमार मौजा में 18 झूर तथा मूंगा में 4 रैयतों के बीच नोटिस बांटा गया।

मौके पर संबंधित पंचायत की मुखिया रईस कौशर, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, नरेंद्र पांडेय, रंजीत जयसवाल, सूरज जयसवाल, पंकज जयसवाल, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *