प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल होहो हाहा क्लब के सौजन्य से 10 दिसंबर को गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार होहो-हाहा क्लब द्वारा गोमियां प्रखंड के हद में चितु एवं बनचतरा बस्ती में 140 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। क्लब से जुड़े केपी सिंह के प्रयास से उक्त दोनो गांव के सुदूर इलाके में लाभुकों को बुलाकर कंबल वितरण व्यवस्था किया गया।
बताया जाता है कि कंबल वितरण की शुरुआत डीवीसी के पूर्व ईडी पी.कुमार उनकी धर्मपत्नी, मिजिया डीजीएम एके तिवारी, डीवीसी मैथन के नन्दी के हाथो किया गया। मौके पर केपी सिंह, एएन सिंह, भोला प्रसाद, राजेन्द्र राम, राजेन्द्र मंडल, विजय शर्मा, संंजित कुमार, मनोज प्रसाद आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply