एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जय झारखंड मजदूर समाज द्वारा 25 नवंबर को सेल के बोकारो स्टील प्लांट मे मजदूरों के जान की सुरक्षा एवं अन्य मांगो को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया। जन जागरण में बड़ी संख्या में बीएसएल कामगार व् ठेका मजदूर शामिल हुए। अध्यक्षता यूनियन के नेता राजेन्द्र प्रसाद ने जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया।
प्लांट के सीआरएम मे उपस्थित सैकड़ो इस्पातकर्मीयों और ठेकाकर्मीयों के बीच चलाये गये जन जागरण अभियान को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मजदूरों के प्रति प्रबंधन का संवेदनहीनता पर चर्चा की तथा कहा कि प्रबंधन सुरक्षा को लेकर खोखला बयानबाजी कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहा है। मजदूर प्लांट मे हर मामले को लेकर तनाव मे है।
इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन मे झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी ने कहा कि आये दिन असुरक्षित काम करने के कारण मजदूर दुर्घटना मे मर रहा है या अपंग हो रहा है। लेकिन सेफ्टी विभाग घटना का ठोस कारण जानते हुए भी निराकरण करने के जगह कभी मानव श्रृंखला बना रही है तो कभी प्लांट मे या प्लांट गेट पर ध्वनि बिस्तारक यंत्र से मजदूरों को सुरक्षित रहने का संदेश सुना कर अपने दायित्वों का खोखला प्रदर्शन कर पल्ला झाड़ रही है।
उन्होंने कहा कि प्रबंधन यह क्यों नही समझ रही है कि उसके हीं कारण मजदूर रात दिन तनाव मे रहते हुए काम कर रहा है। सेफ्टी विभाग को कार्यालय मे बैठने के जगह क्या हर विभाग मे प्रतिदिन निरक्षण कर यह जानने और देखने काम कर रही है कि मजदूर को उच्च गुणवत्ता का सेफ्टी उपकरण मिल रहा है कि नही? कार्यस्थल सुरक्षित है या नही? इसलिए सेफ्टी विभाग को इसकी जवाबदेही से मुक्त कर सुरक्षा का पूर्ण जवाबदेही प्रत्येक विभाग के विभागाध्यक्ष को दिया जाना चाहिए।
यूनियन महामंत्री चौधरी ने कहा कि सेल मे मुनाफा का छलांग लगानेवाले इस्पातकर्मीयों को 39 महिने का एरियर, युनियन चूनाव, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे सुधार, एस वन से कार भत्ता, यू एस डब्लू को मोटरसाइकिल गेटपास, वेतन मे से पैसा लौटने पर शत प्रतिशत रोक, इन्सेंटिव रिवार्ड, साईकिल सहित सभी प्रकार का भत्ता, समयबद्ध प्रमोशन इत्यादि देने का यथाशीघ्र निर्णय ले॔ अन्यथा प्लांट मे जन जागरण कार्यक्रम के बाद उनकी यूनियन आर पार आन्दोलन का शंखनाद करेगी।
जानकारी देते हुए यूनियन के कार्यालय मंत्री आर. बी. चौधरी ने बताया कि जन जागरण कार्यक्रम मे यूनियन के संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, अनिल कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, ओ पी चौहान, आई अहमद, रामा रवानी, रोशन कुमार, ए डब्लू ए अंसारी, संतोष कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, नासिर अहमद खान, उत्तम कुमार, मंजीत कुमार, राजेश कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, इमरान अंसारी, निरंजन कुमार, मनोज सिंह, शिवशंकर पांडेय, तरणि महतो, धर्मेन्द्र कुमार, संजय रावत, रविन्द्र साह, एस के सिन्हा, राजीव रंजन, राजेन्द्र कुमार सिंह, नसरू, सुबोध, संतोष चौहान, स्वामी साव आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply