प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्णय अनुसार राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, अवैध खनन एवं तुष्टीकरण के विरोध में 17 नवंबर से 23 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में जोरदार धरना एवं प्रदर्शन को लेकर बैठक किया गया।
जानकारी के अनुसार 23 नवंबर को 10:30 बजे तक हजारीबाग जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन सफल करने हेतु 22 नवंबर को विष्णुगढ़ स्थित श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर रमुआँ के प्राँगण में तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल तथा संचालन महामन्त्री गुरु प्रसाद साव ने किया।
बैठक में मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय में आहूत धरना कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल करने का संकल्प लिया गया। बैठक में पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अधिक से अधिक मात्रा में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के भाजपा समर्थित अमन पसंद लोगों को धरना में शामिल करने की अपील मंडल अध्यक्ष ने की।
बैठक में निर्णयानुसार 23 नवम्बर को सुबह 9 बजे पूर्वाह्न दुर्गा मंदिर प्राँगण में एकत्रित होकर हज़ारीबाग़ प्रस्थान किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मधुसुदन प्रसाद, पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार महतो, जिला अल्पसंख्यक मंत्री शेख मेराज, आदि।
मंत्री राजेश सोनी, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री दीपक रजक, भाजयुमो मंत्री कन्हाई यादव, तारकेश्वर महतो, किशोर कुमार मंडल, टेकलाल राम समेत दर्जनों भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply