Advertisement

भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों को सोनपुर में अंगवस्त्र से किया गया सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के शहीद महेश्वर चौक पर 21 दिसंबर को भाजपा ने नए मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें अंग-वस्त्र से सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार सम्मान समारोह का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह कर रहे थे। समारोह में सोनपुर नगर मंडल के नए भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु एवं सोनपुर सदर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा को मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों मंडल अध्यक्ष क़ो अंग-वस्त्र से सम्मानित किया।एक दूसरे को अपनी अबीर – ग़ुलाल लगाकर मिठाई भी बांटी। सभी कार्यकर्त्ता ने जिला एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को इसके लिए साधुवाद दी।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर अध्यक्ष मुकेश को तीसरी बार अध्यक्ष मनोनीत होने से यह साबित होता है कि वे पार्टी के समर्पित सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है की मुकेश वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में सोनपुर नगर में पार्टी क़ो और मजबूती प्रदान करेंगे।

सम्मान समारोह में प्रदेश नेता हेमनारायण सिंह, नमामि गंगे के जिला संयोजक सुनील दुबे, महेश कुमार, सत्येंद्र नारायण सिंह, सुबोध कुमार सिंह, सोनु सिंह, अशोक कुमार सिंह, मृत्युंजय दुबे, राकेश कुमार सिंह, पिंटू शर्मा, विनोद बाबा, झुनु सिंह, अमरजीत सिंह, नवीन कुमार सिंह उर्फ मुन्नाजी, दुर्गा दास, पुरुषोतम कुमार सिंह, राजेश कुमार राज, सुजल कुमार सहित अन्य कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *