अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। किसानों की धान क्रय की बकाया राशि की अभिलंब भुगतान की मांग को लेकर राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत 18 जून को भारतीय जनता पार्टी ने बगोदर, खेतको व मुंडरो मे धान खेतों में पहुंच कर झारखंड सरकार (Jharkhand government) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपायीयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसमें बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो खेतको व मुंडरो मे किसानों के साथ प्रदर्शन किया। वहीं कोडरमा के पूर्व सांसद डाॅ रविन्द्र राय बगोदर अस्पताल के बगल में स्थित खेत में प्रदर्शन में शामिल हुये। खेतको व मुंडरो में प्रदर्शन के क्रम में पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि झारखंड सरकार नींद में सोयी है।
उन्होंने कहा कि किसानों से खरीदी गई धान की बकाया राशि को झारखंड सरकार के द्वारा दो किस्तो भुगतान देना था। लेकिन कुछ किसानों को एक किस्त का हीं भुगतान किया गया। जबकि कुछ किसानों को एक भी किस्त नहीं मिला। अब खेती का समय आ गया है।
ऐसे में धान की बकाया राशि नहीं मिलने से किसानों को बीज खरीदने में परेशानी हो रही है। मौके पर खेतकों में जीवलाल महतो, गिरधारी महतो, टेकलाल महतो, मुंडरो में जगदीश महतो, मनोहर सिंह तथा बगोदर में अशीष कुमार बोर्डर, विश्वनाथ साव, राजु सिंह, दिपु मंडल, धनंजय सिंह समेत कई लोग शामिल थे।
![]()












Leave a Reply