प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। श्रीराम मंदिर अयोध्या से लाया गया पूजित अक्षत कलश को दस दिसंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो की चर्चित महिला चिकित्सक सह भाजपा नेत्री डा रवींद्रउषा सिंह पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव लेकर पहुंची।
जानकारी के अनुसार भाजपा महिला नेत्री डॉ सिंह ने उक्त अक्षत कलश अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा को सुपुर्द की। बताते हैं,उक्त पूजित अक्षत कलश को विश्व हिंदू परिषद् एवं संघ के सौजन्य से बीते 9 दिसंबर को ही बोकारो लाया गया था।
मालूम हो कि, पूजित अक्षत कलश को आगामी एक से 15 जनवरी तक झारखंड प्रदेश के तीस लाख परिवारों के यहां जाकर संघ, विहिप, भाजपा से जुड़े सदस्य रहिवासियों को अगले वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर घरों में दीपोत्सव, महा आरती करने के अलावे रहिवासियों को फरवरी के बाद श्रीराम लला के दर्शन के लिए आमंत्रित करेंगे।
अक्षत कलश आगमन के मौके पर भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह, आचार्य प्रफुल्य चटर्जी, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, सचिन कुमार मिश्रा, लक्ष्मण मिश्रा, विवेक कुमार मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply