गरीबों की मदद करना इंसान की सबसे बड़ी पूजा-राजेश
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। गरीब एवं असहाय परिवार की लड़कियों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आये हैं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह। सिंह अबतक कई गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में सहयोग कर चुके है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद सिंह नगर निवासी स्वर्गीय उपेंद्र पांडेय की पुत्री नेहा कुमारी की शादी होनी है। नेहा की मां ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है।
इस पर समाजसेवी सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बेटी की शादी के लिए साड़ियां, सहित आर्थिक मदद किया। वहीं युवती के परिजनों ने आभार व्यक्त करते हुए पुण्य का काम बताया। उन्होंने कहा कि हर संपन्न लोगो को गरीब व असहाय कन्या की शादी कराने या भूखे को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने मे मदद करनी चाहिए।
![]()












Leave a Reply