Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 21 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के दर्जनो दुर्गा पंडाल में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया।

शारदीय नवरात्र के सप्तमी को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के सेंट्रल कॉलोनी, सुभाषनगर, जवाहर नगर, करगली 3 नंबर, बेरमो सीम, फुसरो बाजार, मकोली, जैनामोड़, कथारा, तांतरी, चन्द्रपुरा, पिछरी आदि जगहो के माँ दुर्गा पंडाल में पहुँच कर दर्शन लाभ प्राप्त कर क्षेत्र क़ी खुशहाली, उन्नति व विकास के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ भाजपा फुसरो मंडल के पूर्व अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह व महामंत्री दिनेश सिंह, मिडिया प्रभारी मनोज कुमार सहित अशोक चौहान, नितेश सिंह, नवल किशोर सिंह, अनिल गुप्ता, मदन श्रीवास्तव, बबलू कुमार, शनि सिंह, अनिल गिरि, पिंटू सिंह, आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *