Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा नगर कमिटि का किया गया विस्तार

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक गिरी द्वारा 11 मई को कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमे आशुतोष सिन्हा एवं विवेश सिंह को महामंत्री का दायित्व दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया एवं मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत वर्मा द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चौरसिया तथा वर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का बहुत ही सशक्त मोर्चा है।

दोनों महामंत्री पहले से भी भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं और अब महामंत्री का दायित्व मिलने से उनके कार्य क्षमता का विस्तार होगा। साथ हीं फुसरो नगर भाजपा किसान मोर्चा और सशक्त रूप से काम करेगा। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा अजय गिरी, रमेश कुमार, कन्हैया वर्मा, मिथिलेश कुमार, विशाल कुमार, रवि कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *