Advertisement

झामुमो कार्यालय में मनायी गयी बिनोद बिहारी महतो की 32वीं पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में 18 दिसंबर को पूर्व सांसद स्व. बिनोद बिहारी महतो की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

झारखंड सरकार द्वारा दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की उपस्थिति में पेटरवार स्थित गोमिया विधानसभा प्रधान कार्यालय में पुण्यतिथि मनाई गई।

मालूम हो कि, झारखंड आंदोलन के पुरोधा और माटी के वीर सपूत स्व. बिनोद बिहारी महतो की 32वीं पुण्यतिथि के मौके पर दर्जा प्राप्त मंत्री सहित उपस्थित प्रतिनिधियों ने उनकी तस्वीर पर क्रमवार पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया एवं श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री ने कहा कि स्व. बिनोद बिहारी महतो झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे। वे झामुमो के संस्थापक सदस्य रहे है।

दिसोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर उन्होंने झारखंड आंदोलन को धारदार बनाया। एक वकील और राजनेता के तौर पर भी वे अपनी अमिट छाप छोड़ गये हैं। उन्होंने सामाजिक बदलाव का शंखनाद भी किया। कहा कि जब उन्होंने समाज को पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था, तब झारखंड के आम जनमानस में जागृति आयी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को स्व. बिनोद बिहारी महतो के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।

मौके पर पेटरवार प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, झामुमो बोकारो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, प्रकाश महतो, हासिम अंसारी, सिकंदर कपरदार, कबिता देवी, मिथुन महतो, हेमा देवी, कपिल महतो, टुनटुन जयसवाल, महानंद मुर्मू, प्रकाश ठाकुर, रविन्द्र महतो सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *