Advertisement

ऑफिसर्स क्लब करगली में द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक

सुरक्षा सर्वोपरि, उत्पादन के साथ श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता-जीएम

बैठक में पीने का शुद्ध पानी आपूर्ति का छाया रहा मुद्दा

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित ऑफिसर्स क्लब मे 11 जुलाई को बीएंडके क्षेत्र की द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक की गयी। अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार झा ने की।

आयोजित द्वीपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक में कोयला खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। जीएम ने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है। कोयला उत्पादन के साथ श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पीने का शुद्ध पानी उपलब्घ कराना प्रबंधन का दायित्व है। कहा कि शून्य दुर्घटना के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी समन्वय के साथ काम करे। मजदूरो की सुख सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। साथ ही शून्य दुर्घटना के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी समन्वय के साथ काम करे। उन्होंने कहा कि यूनियन प्रतिनिधियों के सुझाव पर अमल किया जायेगा।

बैठक में श्रमिक संगठनों की ओर से सुशील सिंह, डी पी मौर्या, आभाष चंन्द्र गांगुली, राम निहोरा सिंह, विनय पाठक, सुरेश शर्मा, मनोज पासवान सहित कई यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सुरक्षा संबंधी सुझाव एवं समस्या अधिकारियों के समक्ष रखीं। बैठक में खदानों में सुरक्षित कार्य को बढ़ावा देने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित पक्षों द्वारा संयुक्त प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में कार्य के दौरान नशे की हालत में काम करने वाले श्रमिकों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, करगली फिल्टर प्लांट से शुद्ध पानी की आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंधन योजना एवं मानक संचालन प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन, एलओटीओ विद्युत शट डाउन प्रक्रिया तथा कार्यस्थल पर सुरक्षात्मक जूते, हेलमेट एवं अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के अनिवार्य उपयोग पर विशेष बल दिया गया।

वहीं खुली खदानों के संबंध में सुरक्षा प्रबंधन योजना, पीएससी बैठकों की प्रभावशीलता, सुरक्षित कार्य प्रणाली के प्रति जागरूकता, कोयला एवं ओपन कास्ट परियोजनाओं की हॉल रोड की स्थिति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ठेका श्रमिकों के प्रशिक्षण, वीटीसी एवं पीएमई, धूल नियंत्रण प्रणाली, परिवहन नियमों के अनुपालन तथा डंपर एवं ट्रकों पर अनाधिकृत सवारी रोकने, कोयला चोरी रोकने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गयी। साथ ही संविदा श्रमिकों को रोजगार से पूर्व अनिवार्य बुनियादी प्रशिक्षण एवं आईएमई सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी अधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच विचार -विमर्श किया गया तथा खदानों में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी पक्षों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई। बैठक का संचालन क्षेत्रीय सेफ्टी ऑफिसर भविष्य भारती तथा घनयवाद ज्ञापन भू-राजस्व पदाघिकारी शंकर झा ने किया।

बैठक में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत् एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद, एकेकेओसीपी पीओ सुमेधा नंदन, कारो पीओ सुधीर कुमार सिंहा, बोकारो कोलियरी पीओ पार्थो शंकर देव, एरिया सेल ऑफिसर वी. एन. पांडेय, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी पी. एन. सिंह, विभागाध्यक्ष उत्खनन मनोज कुमार, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डा के. पी. शाही, कोलियरी प्रबंधक चिन्तामणी मांझी व बी सी शुक्ला, परियोजना अभियंता दीपक कुमार सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *