यज्ञ के सफल समापन पर रेलवे कॉलोनी में भक्ति जागरण का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में रेलवे कॉलोनी कथारा स्थित शिव मंदिर में चल रही तीन दिवसीय श्रीश्री साम्ब सदाशिव पंचायतन परिवार यज्ञ समापन के बाद बीते 27 अप्रैल की रात्रि भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण में सरगम म्यूजिकल ग्रुप धनबाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर पुरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भक्ति जागरण के मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद तथा विशिष्ट अतिथि गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो शामिल हुए। भक्ति जागरण शुरू होने से पहले मुख्य अतिथियों द्वारा जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर किया गया। इसके बाद यज्ञ समिति द्वारा सांसद एवं विधायक को बुके, माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि वे यज्ञ कमेटी के सभी पदाधिकारियों को इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट करते है। खासकर यहां की महिलाओं को जो उनके पास आए और इस यज्ञ का आने का आमंत्रण दिया।

कहा कि अब देखा जा रहा है कि हर चीज में, हर मौके पर महिलाऐं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। वे मातृ शक्ति को तहे दिल से नमन करते है। इस तरह के यज्ञ का आयोजन कर हम सबों को पुण्य का भागीदार बनाया गया।

यहां जागरण ग्रुप सरगम म्यूजिकल ग्रुप धनबाद के कलाकारों यथा गायक भोला चौहान, गुड्डू कुमार, संदीप कुमार, छोटू कुमार, सदानंद मुखर्जी, गायिका रेखा कुमारी और खुशबू कुमारी द्वारा जागरण प्रोग्राम में भक्ति गानों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

भक्ति कार्यक्रम शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ के गानों और माता रानी के गानों पर झूम झूम कर भक्तगणों द्वारा लुफ्त उठाया गया। यहां उपस्थित महिला, पुरुष और बच्चे भक्ति जागरण का रात भर आनंद लिया। रात भर झूमते रहे भक्तगण।

मौके पर सांसद, विधायक के अलावा कथारा पंचायत की मुखिया पूनम देवी, उप मुखिया प्रमोद चौहान, वार्ड सदस्य जमुना देवी सहित यज्ञ समिति के रामनाथ राय, जगदीश भारती, दयाल चौहान, शिव कुमार, संतोष चौहान, किशोर चौहान, रंजीत सिंह, विजय चौहान, अजय चौहान, शंकर चौहान, रवि कुमार, रंजीत महतो, प्यारेलाल, रुद्र कुमार, शमशेर कुमार, अरुण कुमार, आदि।

रामजी प्रसाद, अनिल सिंह, बाबू मुंडा, भोला चौहान, प्रकाश चौहान, मनीष कुमार राय, आलोक भारती, कृष कुमार, ज्वाला सिंह, अंशु कुमार, बाबू लाल, शकुंतला बाई, किरण देवी, रूबी देवी, रेणु देवी, संतोषी देवी, नैना देवी, संगीता कुमारी, इंदू कुमारी, विनीता कुमारी, शांति देवी, ममता देवी आदि शामिल रहे। इस जागरण कार्यक्रम का ऑर्गेनाइजर भोला चौहान थे।

 81 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *