पीयूष पांडेय/बड़बील (ओड़िशा)। क्योंझर जिला के हद में जोड़ा प्रखंड के बालागोडा पंचायत क्षेत्र में स्थित पानी टंकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जिसके कारण बोलानी टाउनशिप के मछुआ ढ़ीपा में एकबार फिर जल संकट गहराने लगा है।
जानकारी के अनुसार मछुआ ढ़ीपा में स्थित सौर ऊर्जा आधारित मिनी जल योजना के तहत पानी एकत्रित करने के लिए सिंटेक्स लगभग 15 दिनो पूर्व फटने से क्षेत्रवासियों को पेयजल के लिए दर दर भटकना पर रहा है। फटे टंकी की सुधि जनप्रतिनिधियों से लेकर संबंधित अधिकारियों ने नही ली।

आपको बता दे कि, सौर ऊर्जा आधारित मिनी जल आपूर्ति योजना डिस्ट्रिक्ट मिनिरल्स फंड केंदूझर द्वारा वित्तीय 2022-23 मे लगभग 5 लाख रुपये खर्च कर लगाया गया था। क्षेत्र के समाजसेवीयों ने कहा कि फटी टंकी को देखकर योजना की लुट का अंदेशा की शंका हो रही है।
बताया जाता है कि मात्र लगभग एक वर्ष मे ही पानी टंकी फट गया। यह जाँच का विषय है। जोड़ा प्रखंड के अधिकारियों से अपील करते हुए कहा गया है, कि उक्त फटे टंकी को जल्द से जल्द बदलने का कार्य कर क्षेत्रो में उत्पन्न भीषण जल संकट को दुर करे।
![]()













Leave a Reply